जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर मेडिकल कॉलेज स्टाफ नर्स भर्ती में धांधली?: आरटीआई एक्टिविट्स ने लगाए आरोप

जबलपुर, यशभारत। नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कुछ माह पहले हुई स्टाफ नर्सेस की भर्ती पर एक आरटीआई एक्टिविट्स ने सवाल खड़े करते हुए पूरे कॉलेज प्रबंधन की पारदर्शिता व कार्य प्रणाली को ही कटघरे में ला दिया है। एक्टिविट्स ने इस भर्ती प्रक्रिया में अधिकारी व डीन कार्यालय के कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन नियुक्ति भर्ती प्रक्रिया में कॉलेज में जमकर धांधली हुई है। आरटीआई एक्टिविट्स विवेक यादव ने बताया कि वर्ष 2021 में स्टाफ नर्स की भर्ती प्रक्रिया के संबंध में उन्होंने आरटीआई के तहत जानकारी मांगी थी।

इसमें कॉलेज द्वारा दी गई जानकारी के बाद यह स्पष्ट हो रहा है कि भर्ती प्रक्रिया में उन आवेदकों को हरी झंडी मिल गई जिन्होंने नियमों को दरकिनार कर कर्मचारियों के साथ सांठगांठ कर ली थी। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों से यह जानकारी मांगी गई थी कि वे कहीं अन्य संस्थान में सेवाएं तो नहीं दे रहे हैं, इसके लिए उम्मीदवार को शपथ पत्र देना था। इसमें जिन्होंने यह बताया कि वे किसी संस्थान में कार्यरत है उन्हें बाहर कर दिया गया, लेकिन जिन्होने दूसरे संस्थानों में काम करने की जानकारी छिपाई उन्हें भर्ती कर लिया गया है। एक उम्मीदवार के दस्तावेज उन्हें आरटीआई के तहत प्राप्त हो गए है शेष के लिए अभी जानकारी नहीं मिली है। विवेक यादव ने बताया कि उन्होंने आरटीआई लगाकर इस भर्ती में उम्मीदवारों के बारे में जानकारी मांगी थी, लेकिन प्रबंधन ने उन्हें अभी तक जानकारी नहीं दी है। लिहाजा अब लोक सूचना अधिकारी के पास प्रथम अपील कर दी है। कॉलेज प्रबंधन द्वारा जानकार नहीं दिए जाने से यह स्पष्ट हो रहा है कि कहीं न कहीं इस पूरी भतीज़् प्रक्रिया में गड़बड़ी है और मेडिकल के कुछ कर्मचारी इसमें शामिल है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button