जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में 14 साल की नाबालिग का अपहरण : माँ ने कहा- अब में जी नहीं पाऊंगी….

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर में एक 14 साल की नाबालिग के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा मामला गोहलपुर की बस्ती नंबर दो का है। नाबालिग घर से सामान लेने गई थी, लेकिन जब वापस नहीं आई। जिसके बाद पीडि़ता माँ ने आसपास और रिश्तेदारों से पूछताछ की। लेकिन नाबालिग का कहीं सुराग नहीं मिल सका। जिसके बाद थकहार कर गोहलपुर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर, नाबालिग को दस्तयाब करने प्रयासरत है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बस्ती नंबर दो में रहने वालीं पीडि़ता माँ ने थाने पहुंचकर शिकायत देते हुए बताया कि उसके पति अब इस दुनिया में नहीं है। उसकी दो बेटियां है। कल 14 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कहीं चली गई। आसपास बहुत खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस नाबालिग की सरगर्मी से तलाश करते हुए आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे खंगाल रही है। साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड आदि पर भी कड़ी निगाह रखे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button