जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर में सिविल कांट्रेक्टर ने खुद को सीने में गोली मारीः परिवार से बिजनेस में लाॅस के चलते उठाया कदम …देखे.. वीडियो…

जबलपुर, यशभारत। गोहलपुर के अमन नगर उस समय हंड़कप मच गया जब एक सिविल कांट्रेक्टर ने लायसेंसी राइफल से खुद को गोली मार ली। परिवार विवाद और बिजनेस में लगातार हो रहे लाॅस के चलते सिविल कांट्रेक्टर ने यह कदम उठाया। गोहलपुर पुलिस ने घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहंुचकर मामले को जांच में लिया।
गोहलपुर थाना प्रभारी विजय तिवारी ने बताया कि शाम 6.30 बजे सूचना मिली कि अमन नगर फेस-2 में सिविल कांटेªक्टर आतिक खान 38 साल ने लायसेंसी राइफल से खुद को सीने में गोली मार ली। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ में यही बात सामने आई है कि सिविल कांटेªक्टर परिवार और अपने बिजनेस से काफी परेशान था। काफी दिनों तनाव में था शायद इसी के चलते उसने आत्महत्या की कोशिश। परिजनों के बयान के बाद पुलिस अन्य एंगल से जांच कर रही है।