जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
जबलपुर में शक्ति टास्क फोर्स गठित: महिलाओं- बालिकाओं से छेड़छाड़ करने वालों को सिखाएंगी सबक
पुलिस अधीक्षक की अनूठी पहल, सुबह 9 से शाम 5 बजे सार्वजनिक स्थानों पर रहेगी फोर्स


जबलपुर, यशभारत। महिलाओं व लड़कियों से छेड़छाड़ करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे मनचलों को अब शक्ति टास्क फोर्स का बल सबक सिखाएगा। दरअसल पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने शक्ति टास्क फोर्स का गठन किया है। इसका मुख्य उद्देश्य जबलपुर को छेडछाड मुक्त करने और बेटियो के लिये सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में तथा महिलाओं/बालिकाअंों की सुरक्षा और सम्मान की दृिष्ट से पुलिस अधीक्षक तुषारकांत विद्यार्थी द्वारा अभिनव पहल करते हुये ”शक्ति टास्क फोर्स ” का गठन कर शुभारंभ किया गया है। ”शक्ति टास्क फोर्स ” की टीम के द्वारा महाविद्यालयों/स्कूल/ अन्य शैक्षणिक संस्थानों/कोचिंग स्थानों/सार्वजनिक स्थलों- आटो/बस स्टैण्ड, चौपाटी, पर्यटन स्थल, गार्डन, मॉल, इस्यादी भीड-भाड़ वाले एैसे संभावित स्थान जहॉ पर महिलाओं/बालिकाओं के साथ दुव्यवहार की घटनायें घटित हो सकती है, पर सतत् रूप प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक भ्रमण करते हुये समझाईश दी जा रही है।