जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर में विधवा का प्रेमी निकला विवाहित : शादी का झांसा देकर 5 साल तक किया दुष्कर्म

जमीन हड़पने आरोपी ने विधवा महिला को फंसाया था प्रेम जाल में

जबलपुर, यशभारत। पति की मौत हो जाने के बाद महिला को सहारे की जरुरत थी। उसकी यह ख्वाहिश लार्डगंज में रहने वाले एक युवक ने पूरी कर दी। युवक ने विधवा महिला को प्रेम जाल में फंसाया और उसके साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया। लेकिन जब शादी की बात आई तो युवक मुकर गया। इसके पीछे का कारण युवक का शादीशुदा होना सामने आया। विधवा महिला को जब इसकी जानकारी लगी तो उसके होश उड़ गए और उसने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया।

लार्डगंज पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 52 वर्षीय विधवा महिला ने 38 वर्षीय युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। जिसके बाद प्रकरण में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है, लेकिन उसने यह बात पीडि़ता से छुपाई और उसकी जमीन हड़पने के लिए पहले तो उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसका दैहिक शोषण किया। पीडि़त की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button