जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में भाजपा के रास्ते पर चली कांग्रेस, विधायकों के चहेतों को मिली पार्षद की टिकट, पुराने चेहरों पर कांग्रेस ने किया भरोसा …. देखे.. वीडियो

https://youtu.be/562PauypRc8

 

जबलपुर यशभारत। भारतीय जनता पार्टी ने पार्षद टिकट में सारी गाइडलाइनों को दरकिनार उन्हें प्रत्याशी बनाया जिनकी एप्रोच अच्छी-खासी थी। कुछ इसी तरह कांग्रेस का हाल। भाजपा जिस रास्ते में चली उसी पर कांग्रेस ने चलना मुनासिब समझा। प्रत्याशी चयन में पूरी तरह से विधायकों की चली, पूर्व अध्यक्ष से लेकर वरिष्ठ नेताओं ने अपने चहेतों को टिकट दिलाने में सफलता हासिल की।

पीएम आवास योजना में हो रही थी वसूली, सभासद और उसके भाई के खिलाफ मुकदमा हुआ  दर्ज

यहां चली तरूण भनोत की
यदि कांग्रेस पार्टी की बात करें तो शहरी क्षेत्र से तीन विधायक है और पार्षद प्रत्याशियों की सूची में उनका दबदबा साफ देखा जा सकता है। पूर्व पश्चिम और मध्य विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले वार्डो में 1-2 नामों को छोड़कर सभी जगह विधायकों के करीबी टिकट लेने में कामयाब रहे हैं। स्वामी वीरेंद्र पुरी वार्ड से कांग्रेस ने केवल कृष्ण आहूजा को टिकट दी है जो पूर्व में भी पार्षद रह चुके हैं इनके संबंध स्थानीय विधायक के साथ पहले नरम गरम रहे हैं लेकिन बर्तमान में सामान्य बताए जा रहे हैं। शंकर शाह बार्ड से कांग्रेस में दिनेश तमसेवार को टिकट दी है। जो कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता है लेकिन उनकी नजदीकी और समर्पण पश्चिम विधायक तरुण भनोट के साथ रहा है । जिसका फायदा उन्हें टिकट के रूप में मिला। इसके अलावा गिरिराज किशोर कपूर वार्ड से कांग्रेस ने पुराना चेहरा रिपीट करते हुए द्वारका मिश्रा को टिकट दी है। इसके पहले उनकी पत्नी यहां से पाषज़्द थी। बाडज़् क्रमांक 14 नरसिंह बाडज़् इस बार चचाज़् में है क्योंकि यह महापौर पद के प्रत्याशी अन्नू का वाडज़् है जहां से कांग्रेस ने डिंपल टोक को टिकट दी है जो अन्नू की पसंद बताई जा रही हैं। क्योंकि यहां से महापौर पद का प्रत्याशी भी आता है ऐसे में कांग्रेस इस सीट को जीतने के लिए प्रयास करेगी।

समाज सेवा से चढ़ी राजनीति की सीढ़ी
कांग्रेस ने वार्ड क्रमांक 16 से मोछ संस्था के आशीष ठाकुर को टिकट दिए वैसे तो आशीष प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में नहीं रहे हैं लेकिन समाज सेवा के माध्यम से उनका नाम चर्चा में बना रहता है। इसके अलावा 17 नंबर से शेखर सोनी पर कांग्रेस ने फिर से विश्वास दिखाया है। वही 18 नंबर शहीद गुलाब सिंह वार्ड से कांग्रेस नेता दिनेश सिंगरौल की पत्नी हेमलता को टिकट दी गई है।

मध्य में विधायक के वफादार
पश्चिम विधानसभा की तरह मध्य विधानसभा के वार्डों में भी क्षेत्रीय विधायक की छाप साफ देखी जा सकती है। यहां से विवेकानंद वार्ड से कांग्रेस ने सुशीम धर की पत्नी मोना धर को टिकट दी है वैसे तो सुसीम का राजनीति में बहुत ज्यादा नाम नहीं है लेकिन क्षेत्रीय विधायक से उनकी नजदीकी जगजाहिर है। इसके अलावा लोकमान्य तिलक वार्ड से पूर्व पार्षद शगुफ्ता नवी और 22 नंबर जवाहर गंज से कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ता मनोज नामदेव के परिवार से सुजाता नामदेव को टिकट दी गई है।

नेता पुत्र को आर्शीवाद
महात्मा गांधी वार्ड से कांग्रेस द्वारा पूर्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष दिनेश यादव के पुत्र हर्षित यादव को टिकट दी है। यह वार्ड लंबे समय से कांग्रेस के पास रहा है और यहां से यादव समाज को प्रतिनिधित्व मिलता है। चेरीताल बाडज़् से कल्पना मन्नूलाल पटेल को टिकट दी है इनके पति नगर निगम में कमज़्चारी हैं । दीनदयाल उपाध्याय वाडज़् से सरिता चौबे को टिकट मिली है इनके पति लखन चौबे लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति करते आ रहे हैं । 32 नंबर सुभद्रा कुमारी चौहान वाडज़् से कांग्रेस ने अमरीश मिश्रा को टिकट दी है जो दिग्विजय सिंह के करीबी माने जाते है।

Politicians Funny Cartoon And Satire On Holi 2018 - बुरा न मानो होली  है...देखिए क्या हुआ दिग्गज नेताओं का हाल, इनके बारे में पढ़कर रोके नहीं  रुकेगी हंसी - Amar Ujala Hindi

भाजपा की फूट कांग्रेस को वरदान
वार्डं नंबर 34 पंडित भगवती प्रसाद तिवारी वार्डं से कांग्रेस में एक बार फिर अयोध्या तिवारी को मौका दिया है लेकिन इस बार भाजपा की तरफ से इस वार्डं में भीतर घात की स्थिति बनती नजर आ रही है। ऐसे में अयोध्या तिवारी के लिए रास्ता थोड़ा आसान हो सकता है। इस चुनाव में वार्ड नंबर 35 महाराजा अग्रसेन वाडज़् सबसे ज्यादा चचाज़् में है इसका कारण है भाजपा की ओर से कमलेश अग्रवाल को यहां से टिकट दी है। अब कांग्रेस ने भी नहले पर दहले का दांव खेल दिया है और यहां से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जतिन राज को टिकट दे दी है। जिस कारण मामला बड़ा ही दिलचस्प हो गया है। राजेंद्र प्रसाद वार्ड से कांग्रेस नेता अतुल बाजपेई की पत्नी अदिति वाजपेई को टिकट दी गई है। बाजपेई परिवार पहले भी यहां से चुनाव लड़ चुका है। इस वार्ड के अलावा वार्ड नंबर 43 से संजय साहू की पत्नी अरुण साहू को टिकट दी गई है। वहीं शीतला माई वार्ड से कांग्रेस नेता कल्लन गुप्ता की बहू एकता गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है । पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ कांग्रेस ने संगठन के लोगों को भी मौका दिया है जिसमें 46 नंबर वाडज़् से ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर का नाम शामिल है। इन सब नामों एक नाम ऐसा भी है जिसकी टिकट लगभग पक्की मानी जा रही थी लेकिन ऐन मौके पर कैसी चल गयी। वह है पूर्व पार्षद ताहिर अली जो 50 नंबर ठक्कर ग्राम से टिकट मांग रहे थे लेकिन उनकी जगह गुलाम हुसैन को मौका मिला है। जिसके बाद ताहिर अली ने निर्दलीय फॉर्म जमा किया है। जो कांग्रेस के लिए सिर दर्द बन सकता है।

लोकसभा चुनावः कार्टूनों ने लोगों को गुदगुदाया भी और सोचने पर मजबूर भी किया,  कड़वाहट कम हुई, मुद्दों पर पकड़ बरकरार

पत्नी मोह भारी न पड़ जाए
वार्ड नंबर 54 जवाहरलाल नेहरू वार्ड से कांग्रेस ने अनीता रजक को टिकट दी है जो एनएसयूआई नेता सचिन रजक की मां है। सचिन रजक विधायक विनय सक्सेना के करीबी माने जाते हैं। इसके अलावा पीसीसी मेंबर शबनम फिरदौश को 51 नंबर वार्ड से मौका मिला है वही कैंट विधानसभा मैं आने वाली 65 नंबर सुभाष चंद्र बनर्जी वार्ड से एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष विजय रजक को प्रत्याशी बनाया गया है। इसको लेकर विरोध भी सुलग रहा है परंतु महापौर प्रत्याशी इन सब नामों के बीच 68 नंबर गोकलपुर वल्र्ड मैं भी जमकर घमासान हो सकता है क्योंकि यहां से कांग्रेस ने सीनियर नेता आलोक मिश्रा की पत्नी वत्सला मिश्रा को टिकट दी है लेकिन सबसे प्रमुख बात यह है कि उन्हें टिकट वर्तमान पाषज़्द राजेश यादव की जगह दी गई है। जिनका क्षेत्र में खासा दबदबा है यदि राजेश यादव बागी होते हैं तो वत्सला मिश्रा की राह आसान नहीं होगी। यदि नए वार्ड की बात करें तो यहां भी 2 वार्डों में चौकानेवाले नाम हैं पहला नाम है प्रभा सिंह यादव का जो पूर्व भाजपा नेता भारत सिंह यादव की पत्नी है। जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा का दामन छोड़ते हुए निदज़्लीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा भरा था और अब नगर निगम चुनाव में उनकी पत्नी ने कांग्रेस का दामन थामते हुए चुनाव मैदान में उतरी हैं। इसके अलावा 73 नंबर वार्ड से सत्येंद्र चौबे को टिकट मिली है जो वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र चौबे के भाई हैं पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने वीरेंद्र चौबे के परिवार के सदस्य को ही टिकट दी थी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

दीनेइलाही चला रहा है

फिर चर्चा में बनारसीदास वार्ड
इन वार्डो के अलावा यदि कुछ अन्य वार्डो की बात करें तो पश्चिम विधायक तरुण भनोट के ग्रह वार्ड से प्रीति रजक टिकट मिली है जिनक मुकाबला कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव की बहू अंजू भार्गव से होगा। पिछली बार की तरह इस बार भी बनारसीदास भनोट वार्ड चर्चाओंं में बना रहेगा। इसके साथ ही कस्तूरबा गांधी वार्ड और खेरमाई बार्ड से क्षेत्रीय विधायकों की पसंद के इतर कांग्रेस नेता विश्वमोहन अपने पसंद के चेहरों को टिकट दिलवाने में कामयाब रहे हैं। जिसमें कस्तूरबा गांधी वार्ड से संतोष पंडा और खेरमाई वार्ड से संजय बघेल का नाम है। जानकारी के मुताबिक संजय बघेल का नाम फंसा हुआ था लेकिन विश्व मोहन ने इसके लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया। वार्ड नंबर 24 हनुमान ताल के प्रत्याशी का नाम कांग्रेस के द्वारा घोषित नहीं किया गया है क्योंकि यहां क्षेत्रीय विधायक और एक धर्मगुरु की पसंद आमने सामने आ गई है जहां विधायक अपने आदमी को टिकट दिलवा ना चाह रहे हैं वही धर्मगुरु अपने पसंद के नेता को मैदान में उतारने की बात कर रहे हैं। जिसके चलते कल जारी हुई सूची में 24 नंबर वार्ड को होल्ड पर रखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button