WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में जगत-जामदार का मुकाबला! : भाजपा ने जितेंद्र जामदार को बनाया महापौर का प्रत्याशी

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर में भाजपा महापौर प्रत्याशी को लेकर खींचतान पर विराम लग गया है। भाजपा ने डॉक्टर जितेंद्र जामदार को महापौर का प्रत्याशी घोषित किया है। इधर कांग्रेस पहले ही नगर अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेता जगत बहादुर अन्नू को महापौर का प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब जबलपुर में जगत और जामदार के बीच सीधा मुकाबला होगा।

 

18 2

 

15 4
मालूम हो की डॉक्टर जितेंद्र जामदार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष के साथ राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त है। सीएम शिवराज सिंह के खास लोगों में उनका नाम शामिल है। नर्मदा परिक्रमा यात्रा के प्रभारी रह चुके हैं। पेशे से डॉक्टर होने के चलते भी उनकी एक सामाजिक छवि है। शहर में चिकित्सकीय पेशे से जुड़े लोगों का बड़ा समर्थन उनके साथ है। संघ के भी वे खास माने जाते हैं। पूवज़् में वे पश्चिम विधानसभा से विधायक पद का भी दावा कर चुके हैं। तब उन्हें महापौर प्रत्याशी बनाने का आश्वासन दिया गया था। इस कारण उनका दावा तगड़ा माना जा रहा था। पर राज्यमंत्री का दर्जा मिलने के बाद पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर, संदेह था।

16 4

 

अन्नू को करीब 20 वर्ष का अनुभव आएगा काम
महापौर प्रत्याशी जगत बहादुर अन्नू को 50 वर्ष की उम्र में राजनीतिक अनुभव करीब 20 साल का रहा है। जिसमें वह 2004 से 2009 तक नरसिंह वार्ड के पार्षद रह चुके हैं। वही अन्नू की पत्नी यामिनी सिंह भी 2009 से 2014 तक पार्षद रह चुकी है। अन्नू ने जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, उपाध्यक्ष सहित अन्य पदों पर भी अहम भूमिका निभाई है। 24 सामाजिक संगठनों के साथ जुड़कर अन्नू वर्तमान में नगर कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार संभाल रहे हैं।

19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu