जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर में केशरी चंदन तंबाखू के स्लोगन को लेकर विवाद : उखरी में दिल्ली की टीम ने करी रेड


जबलपुर, यशभारत। कोतवाली थाना अंतर्गत उखरी एसबीआई स्थित केशरी चंदन तंबाखू पर दिल्ली की टीम ने रेड मारी। गोडाउन में लाखों के माल की पैकिंग चल रही थी। दिल्ली की केशरी छाप कंपनी की टीम का आरोप है कि उनके प्रोडक्ट की कॉपी कर, बाजार में धड़ल्ले से उतारा जा रहा है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
जानकारी अनुसार केशरी छाप टीम के सदस्य निखिल राठौर ने बताया कि उनके प्रोडक्ट की नकल कर केशरी चंदन नाम का तंबाकू प्रोडक्ट बनाया गया है। जबकि उनके पास ट्रेडमार्क ही नहीं है। यह फर्जी है। इसका ऑनर्स मोहित ट्रेडर्स है, जो फर्जी तरीके से उनकी नकल कर, बाजार में उनके के मिलते जुलते नाम के स्लोगन से लाखों का व्यापार कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मौके पर पुलिस सहित दोनों ही पक्षों के वकील भी उपस्थित रहे।







