जबलपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश से 31 लाख के धोखाधड़ी के आरोपी को दबोचा : एग्रीकल्चर फॉमिंग में पैसे लगवाकर, डबल करने का देता था लालच

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर पुलिस ने 31 लाख के धोखाधड़ी के शातिर आरोपी को उत्तर प्रदेश से दबोच लिया है। आरोपी ने अनेक लोगों को एग्रीक्चर फॉर्मिंग में पैसे लगाकर, डबल करने का लालच दिया था। लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद पीडि़तों ने थाना लार्डगंज में शिकायत दर्ज करवार्ई थी। पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी को लगातार ट्रेस कर रही थी, लेकिन आरोपी इतना शातिर था कि हमेशा अपना ठिकाना बदलता रहता था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।
लार्डगंज पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राइट टाउन निवासी मनोज जैसवाल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी मनोज सैनी उम्र 45 वर्ष पिता टीकम सिंह ने एग्रीकल्चर फॉर्मिंग के हसीन सपने दिखाकर उससे 31 लाख रुपए की धोखाधड़ी की है। पहले पैसे डबल करने का लालच दिया और बाद में बार-बार आश्वासन देता था लेकिन वायदा करने के बाद भी फोन बंद कर लिया और बाद में पता चला कि आरोपी जबलपुर से फरार हो गया। जिसके बाद मामला कायम होते ही आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया।
अनेक लोगों से कर चुका है धोखाधड़ी
लार्डगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी मनोज सैनी को उरई , उत्तर प्रदेश से दबोचा है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी बार-बार ठिकाना बदलता रहता था। इतना ही नहीं आरोपी ने अनेक लोगों से धोखाधड़ी की है। जिसके बाद गठित टीम लगातार दबिश दे रही थी। पकड़े गए आरोपी से सख्ती से पूछताछ जारी है।







