जबलपुरमध्य प्रदेश
जबलपुर- चेन्नई उड़ान शुरु : 22 मई से आसान होगा चेन्नई जाना

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर से चेन्नई का सफर अब आसान होगा। क्योंकि स्पाइस जेड ने अपनी एक उड़ान की स्वीकृति देते हुए 22 मई से सेवाएं शुरु करने का निर्णय लिया है।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले जबलपुर से चेन्नई हवाई यात्रा शुरु करने को लेकर मांग उठ रही थी। यहां से चेन्नई जाने वाले और चेन्नई से जबलपुर आने वाले यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जबलपुर से चेन्नई हवाई यात्रा पूरे सप्ताह संचालित होगी। इसका लगभग किराया 8 हजार रुपए के करीब है।







