जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के बरगी में जब रात में दर्द से कराह उठी नाबालिग : पड़ोस में रहने वाले युवक ने की ज्यादती

जबलपुर, यशभारत। जबलपुर के बरगी क्षेत्र में रहने वाली 17 साल की किशोरी के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। इसका खुलासा उस वक्त हुआ जब नाबालिग पेट दर्द के कारण रात को अचानक उठ गयी। परिजनों ने पूछा तो पीडि़ता ने रोते हुए बताया कि गांव का रहने वाला युवक उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया था और जबरन उसके साथ गलत काम किया। मना करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

बरगी पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले नाबालिग से खेत में बने झोपड़ों मे आरोपी युवक ने बलात्कार किया था और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। डरी-सहमी नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब उसे पेट में दर्द हुआ तो उसने परिजनों को सब बता दिया। जिसके बाद परिजनों ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button