जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के कटंगी में 70 साल के आरोपी ने दो मासूमों से किया दुष्कर्म : गुस्साए लोगों ने वृद्ध को किया पुलिस के हवाले

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर, यशभारत। मासूमों के साथ दुराचार जैसी घिनौनी करतूतों से इंसानियत शर्मसार हो रही है। कुछ दिन पहले ही जिले के शहपुरा और तिलवारा थाना क्षेत्र में मासूमों के साथ दुष्कर्म मामले की घटनाओं से क्षेत्र अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब एक और नया मामला सामने आया है। यहां, एक सत्तर साल के बुजुर्ग ने खेल रहीं दो मासूमों से दुष्कर्म किया। उसकी इस करतूत के बाद लोगों ने दबोचकर आरोपी की पहले तो जमकर पिटाई कि और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
े कटंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 70 वर्षीय बुजुर्ग द्वारा दो मासूमों को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कटंगी थाना क्षेत्र में रहने वाले आरोपी ने मोहल्ले में खेल रहीं 6 और 8 साल की दो मासूमों को बहला फुसलाकर पहले अपने पास बुलाया और फिर घर के अंदर ले जाकर उनके साथ गलत काम करने लगा।
शक होने पर आसपास के लोंगो ने घर के अंदर घुस कर देखा तो आरोपी मासूमों के साथ दुराचार कर रहा था। मौके पर आरोपी को रंगे हाथों दबोचकर गुस्साए लोगों ने आरोपी की पिटाई भी कर दी। जिसके बाद लोगों ने तत्काल पूरे मामले की जानकारी कटंगी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उस पर पॉस्को एक्ट समेत दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दज्र कर लिया है। वहीं बच्चियों को इलाज के लिए जबलपुर के एल्गिन अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनकी स्थिति अब सामान्य बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu