जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर का नाबालिग वाहन चोर गिरोह: घमापुर पुलिस ने 4 आरोपियों से जप्त किए 5 वाहन

जबलपुर, यशभारत। शहर में नाबालिग वाहन चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। घमापुर पुलिस ने एक 18 साल के युवक के साथ तीन नाबालिग किशोरों को गिरफ्तार किया है।
घमापुर पुलिस ने बताया कि वाहन चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकिल में दो नाबालिग बच्चे घूम रहे थे जिनको रोककर पूछताछ की गई तो वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। कड़ाई से पूछताछ की गई तो उन्होने अपने अन्य साथियों के साथ वाहन चोरी करना कबूल किये। थाना क्षेत्र में कुछ समय पूर्व से वाहन चोरी की घटनाये हो रही थी जिसमें वरिष्ठ पुलिस व्दारा अपराधियों की पतासाजी कर वाहन जप्त करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल, रांझी के मार्गदर्शन में टीम गठित कर वाहन चोरो से पूछताछ की गई तो वाहन चोर मयूर ग्वालवंश निवासी हाथीटोल ने उसके तीन नाबालिग साथियों के साथ 5 वाहन चोरी करना कबूल किया जो आरोपी से मेमोरेण्डम पर उसके नाबालिग साथियों के साथ पांच चोरी घमापुर, ओमती क्षेत्र के चोरीकरना बताये थे। जिन्हे जप्त किये गये है तथा अन्य थाना क्षेत्र से भी वाहन चोरी करना बताये है।
सराहनीय भूमिका रही
– थाना प्रभारी जी आर चंद्रवंशी, उप निरी योगेन्द्र सिंह, उप निरी दिलीप मिश्रा ,स.उ.नि के के पाण्डेय ,एंव प्र आर राकेश पाण्डेय , प्र आर गोपाल, आह भूपेन्द्र, आर सूरज, आर विद्यासागर आर. मुनीम, आर डिगेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button