जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनावः सिहोरा-मझौली में भाजपा के जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पाटन और जबलपुर में कांग्रेस के अध्यक्ष

जबलपुर, यशभारत। जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा-कांग्रेस ने दो-दो सीट हासिल की। सिहोरा-मझौली में भाजपा के जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष तो पाटन और जबलपुर में कांग्रेस का अध्यक्ष बना है।
जबलपुर-बरगी जनपद में कांग्रेस की चन्द्र किरण गिरी गोस्वामी जीती है। उन्होंने भाजपा समर्थित आरती पटेल को हराया है। चन्द्र किरण को 13 वोट मिले है जबकि आरती को 8 वोट। वही सिहोरा जनपद अध्यक्ष में रश्मि अग्निहोत्री और विनोद मास्टर को 11-11 वोट मिले थे, जिसके बाद पर्ची से अध्यक्ष को चुना गया जिसमें रश्मि अग्निहोत्री विजय हुई।
पाटन विधानसभा के दो जनपद मंझौली और पाटन जनपद में भी अध्यक्ष के लिए आज वोट हुए। मंझौली जनपद अध्यक्ष में शिप्रा दिनेश चौरसिया 16 वोटों से जीती है। उन्होंने प्राची अरविंद पटेल को हराया है। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के गढ़ पाटन में कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष ज्योति ठाकुर विजय हुई है, उन्होंने मीरा सिंह को हराया है। ज्योति ठाकुर को 13 वोट मिले जबकि भाजपा समर्थित मीरा सिंह को 09 वोट मिले।
महापौर के बाद जबलपुर जनपद अध्यक्षों की जीत पर कांग्रेस फूली नही समा रही है। चार में से 2 जनपदों में जीत दर्ज करने वाली कांग्रेस के पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने कहा है कि अब प्रदेश की जनता सब समझ चुकी है। आज सत्ता विरोधी लहर पूरे प्रदेश में है। भाजपा वाले स्वयं एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुश हो रहें है और एक दूसरे को बधाई दे रहें है पर जनता अब आईना दिखा रही है कि 2023 में क्या होने वाला है।
सिहोरा- रश्मि अग्निहोत्री भाजपा, उपाध्यक्ष दिलीप पटेल भाजपा
मझौली में विद्या दिनेश चैरसिया भाजपा, उपाध्यक्ष रमेश झारिया भाजपा
जबलपुर में चन्द्र किरण कांग्रेस, उपाध्यक्ष रामेश्वर साहू भाजपा
पाटन में ज्योति ठाकुर(कांग्रेस), उपाध्यक्ष- सविता शुऋघन भाजपा
इनका कहना है
भाजपा ने दो जनपदों में अध्यक्ष के साथ शेष सभी जनपदों में उपाध्यक्ष बनाने में सफलता प्राप्त की है। आगामी जनपद चुनाव में भी भाजपा के सारे जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव जीतेंगे।
रानू तिवारी, अध्यक्ष ग्रामीण भाजपा