जनता के ‘राजा’:जबलपुर कलेक्टर जनसुनवाई में लगातार 4 घंटे 50 मिनट तक बैठकर सुनते रहे जनता की समस्या

जबलपुर, यशभारत।कलेक्टेड में आज मंगलवार जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ताओं का मेला लगा रहा। अपनी समस्याओं को लेकर शिकायतकर्ता आशा के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां कलेक्टर के द्वारा जनसुनवाई के दौरान आई सभी शिकायतों को सुना गया। कलेक्टर इलैयाराजा टी आज जनसुनवाई के दौरान लगातार 4 घंटे 50 मिनट तक बैठकर जनता की समस्याओं को सुनते रहें। और मौके पर ही प्राप्त शिकायतों का निवारण किया।
जन सुनवाई के दौरान आज कुल 106 शिकायतें आई। जिसमें आर्थिक सहायता, पेंशन, राशन कार्ड, नामांतरण, सीमांकन, अनियमताओं सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें शामिल थी। वहीं कलेक्टर के द्वारा रेडक्रॉस सोसाइटी के माध्यम से दो लोगों को आर्थिक सहायता भी दी गई हैं। गौरतलब है कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही जन सुनवाई के दौरान लोग अपनी समस्याओं को लेकर सीधे कलेक्टर के पास पहुंच रहे हैं। जहां न्यायालय संबंधी मामले को छोड़कर अन्य मामलों पर तुरंत निवारण कलेक्टर द्वारा कर दिया जाता है। जिससे शिकायतकर्ता को राहत मिल रही हैं। और वह खुश होकर घर वापस लौट रहे हैं।