कटनी

जनगणना कार्य में अनुशासन पर प्रशासन सख्त, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई शुरू

प्रशिक्षण से गैरहाजिर 5 शिक्षाकर्मियों को नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलब

जनगणना कार्य में अनुशासन पर प्रशासन सख्त, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई शुरू

प्रशिक्षण से गैरहाजिर 5 शिक्षाकर्मियों को नोटिस, 24 घंटे में जवाब तलबIMG 20260424 WA0066 IMG 20260226 WA00391 3 02 1 2

कटनी , यशभारत।  जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रशिक्षण में लापरवाही पर कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी तपस्या परिहार के निर्देश पर जोनल चार्ज जनगणना अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्री अंशुमान सिंह द्वारा प्रशिक्षण से अनुपस्थित पाए गए 5 शिक्षाकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह प्रशिक्षण नगर के नालंदा आर्ट्स एंड कॉमर्स महाविद्यालय झिंझरी में आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं और जिम्मेदारियों से अवगत कराना था। अधिकारियों के अनुसार बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहना कार्य की गंभीरता को प्रभावित करता है और आगामी चरणों की तैयारियों पर असर डाल सकता है।
नोटिस प्राप्त करने वालों में प्राथमिक विद्यालय कवास जी वार्ड की शिक्षिका, प्राथमिक शाला टिकरिया की दो शिक्षिकाएं, एक प्राथमिक शिक्षक तथा माध्यमिक शाला धन्तीबाई के शिक्षक शामिल हैं।
प्रशासन ने सभी संबंधित कर्मियों को 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने कहा है कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पालन पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ करना होगा, ताकि कार्य समय सीमा में त्रुटिरहित तरीके से पूरा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button