जबलपुरमध्य प्रदेश

चेरीताल के सूने मकान में भड़की आग : गृहस्थी का सामान जलकर खाक आग बुझने के बाद आई फायर ब्रिगेड

 

IMG 20221123 110611

 

https://youtu.be/3t2dtnrBHz0https://youtu.be/3t2dtnrBHz0

जबलपुर, यशभारत। कोतवाली थाना अंतर्गत राजीव नगर चेरीताल में आज बुधवार को अल सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक सूने कच्चे मकान के छज्जे से धुंआ का लोगों ने गुबार उठता हुआ देखा। देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना मोहल्लावासी घंटो फायर ब्रिगेड को देते रहे, लेकिन किसी अलसाए अजगर की भांति फायर बिग्रेड की टीम तब आई जब मोहल्लावासी बाल्टियों में पानी भर-भर कर आग बुझा चुके थे। नतीजतन पीडि़त की गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया।

IMG 20221123 110652

जानकारी अनुसार अंकित बर्मन ने बताया कि वह पेशे से प्राइवेट कर्मी है और एक अस्पताल में काम करता है। पड़ोसियों ने सूचना दी कि उसके मकान में आग लगी है। जब तक वह पहुंचा, पड़ोसी मकान का ताला तोड़कर आग बुझा चुके थे। लेकिन आग की लपटों में उसकी गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button