जबलपुरमध्य प्रदेश

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत : कृषि विस्तार अधिकारी घायल,छपारा पुलिस जांच में जुटी

 

सिवनी यश भारतl चुनाव ड्यूटी से लौट रहे आरक्षक की सड़क हादसे में मौत हो जाने का मामला सामने आया हैlजिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 44 छ्पारा बाईपास अंतर्गत छपारा कला चौराहा के पास  एक सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक में सवार प्रधान आरक्षक नारायण निवारे की पर मौत हो गई।

 

वहीं उनके साथ बाइक में सवार सूरज प्रसाद हलवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची छपारा पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक को जप्त कर लिया है। ट्रक चालक को भी हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार प्रधान आरक्षक नारायण निवारे जिले के आदेगांव थाना में तैनात हैं। जिनकी डियूटी कृषि विस्तार अधिकारी के साथ छपारा थाना अंतर्गत मोवारी गांव के पास बनाए गए एस एस टी चेक पॉइंट पर लगाई गई थी। यह चेक प्वाइंट छपारा थाना अंतर्गत छिंदवाड़ा जिले की सीमा पर था। जहां से वह सुबह ड्यूटी कर लौट रहे थे।

 

तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 44 के छपारा कला के पास आज सुबह जबलपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस एवं 108 वाहन में दी। जिसके बाद गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कृषि विस्तार अधिकारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक आरक्षक का पोस्टमार्टम छपारा अस्पताल में कराया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button