कटनीजबलपुरमध्य प्रदेश

चुनाव ड्यूटी करके घर लौट रही महिला शिक्षक और भाई की मौत, पति गंभीर

 

कटनी, यशभारत। खजुराहो लोकसभा सीट के अंतर्गत विजयराघवगढ़ में चुनाव ड्यूटी करके घर वापस लौट रही एक महिला शिक्षक और उसके भाई की सडक़ दुर्घटना में मौत हो गई। उनके पति की स्थिति गंभीर बताई गई है। महिला शिक्षक कटनी जिले में पदस्थ थीं और सिवनी की रहने वाली है। उनकी विजयराघवगढ़ में चुनाव ड्यूटी लगाई गई थी।

 

बड़वारा के हाईस्कूल कुंआ में पदस्थ माध्यमिक शिक्षक श्रीमती प्रियवृंदा बिसेन पटले मूल निवासी गोरखपुर तहसील बरघाट जिला सिवनी चुनाव ड्यूटी से फुर्सत होने के बाद घर लौट रही थी। इसी दौरान एक कार दुर्घटना में बंडोल छपारा के पास हादसा हो गया। इस कार दुर्घटना में मृत शिक्षिका के भाई बसंत पटले की भी मृत्यु हो गई है, जबकि शिक्षिका के पति को गंभीर अवस्था में नागपुर रिफर किया गया है। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद बिसेन परिवार में जैसे ही सडक़ हादसे की जानकारी लगी परिजन स्तब्ध रह गए।

 

वही पति-पत्नी की मृत्यु के बाद पूरा परिवार बिखर गया, जो अपने छोटे मासूम बेटे को इस सडक़ हादसे में छोडक़र चले गए, जबकि मृत शिक्षिका का भाई अभी भी गंभीर है। जिसका नागपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वही कटनी के समस्त शिक्षक भी इस कार दुर्घटना से दुखी हैं। अपर कलेक्र एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी साधना परस्ते ने बताया कि वे चुनाव ड्यूटी के बाद सामग्री जमा करने के बाद घर लौट रही थी, तभी यह हादसा हा गया और उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

3/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button