जबलपुरमध्य प्रदेश

चाचा ने भतीजे को ईंट मारकर फोड़ दिया सिर : पारिवारिक संपत्ति को लेकर बढ़ा विवाद

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर थाना अंतर्गत देर रात पारिवारिक संपत्ति को लेकर पारिवार में जमकर विवाद हो गया। जिसके बाद बौखलाए चाचा ने भतीजे के सिर में ईंट मारकर लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ थाने पहुंचे पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 16 वर्षीय युवक पिता शरद बेन ने शिकायत देते हुए बताया कि पारिवारिक विवाद चल रहा था, तभी मनोज बैन 57 साल ने ईंट से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। पुलिस आरोपियों को तलाश करने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button