जबलपुरमध्य प्रदेश

चरगवां में ससुराल से घर लौट रहे युवक की दर्दनाक मौत : दो घायल, अज्ञात वाहन रौंदकर हुआ फरार

जबलपुर, यश भारत। अपने दो साथियों के साथ ससुराल से वापस अपने घर लौट रहे बाइक सवारों को बरगी के हिनौता मोड़ पर एक अज्ञात वाहन चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों को गंभीर रूप से चोट आने के कारण पुलिस द्वारा उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया जहां 22 वर्षीय युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल है। जिनका उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चरगवांं थाना के दुर्गा नगर निवासी 22 वर्षीय राजकुमार की बरेली में ससुराल है, वह अपने दो साथियों के साथ बसंत एवं डिलन को लेकर बाइक में सवार होकर ससुराल गया हुआ था। बीती रात जब तीनों बाइक में सवार होकर अपने घर वापस लौट रहे थे इसी दौरान हिनौता मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए बाइक सवारों को जबरदस्त टक्कर मार दी और मौके से फ रार हो गया। इस दुर्घटना की सूचना किसी ने पुलिस को दी । जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल रवाना किया गया जहां पर उपचार के दौरान राजकुमार की मौत हो गई वही उसके दो अन्य साथियों उपचार चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना की पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App