मध्य प्रदेशराज्य

चंद घंटे में पकड़ाया गोलीकांड का आरोपी : 3 देशी पिस्टल , 4 जिंदा कारतूस बरामद…. पढे पूरी वारदात 

Table of Contents

नरसिंहपुर यशभारत। पुलिस अधीक्षक नरसिहंपुर ऋषिकेश मीना के निर्देशन में थाना कोतवाली अंतर्गत हत्या के प्रयास का आरोपी व अवैध हथियार मुहैया कराने वाले 2 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार उनसे 3 देशी पिस्टल व 4 जिंदा कारतूस कोतवाली पुलिस ने बरामद की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली 8 सितंबर को हर्षित पिता राजेश नायक उम्र 28 साल निवासी सांकल रोड नरसिहंपुर कि रिपोर्ट पर कि राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट के व्दारा उसके साथ गाली गलौच कर उसके पैर में जान से मारने की नियत से गोली मारी गयी है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 681/2025 धारा 109 (1), 351 (3), 296 बीएनएस 25/27 आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुये एसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया, एसडीओपी मनोज गुप्ता के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चाटे की थाना स्तर की टीम उनि मनीष मरावी, पंकज राजपूत, जितेन्द्र सिंह, रोहित चन्पुरिया, महेन्द्र ठाकुर व सायबल सेल से कुमुद पाठक की टीम गठित कर आरोपी की तलाश व अवैध हथियार की जप्ती हेतु निर्देशित किया गया ।

टीम के व्दारा आरोपी राजा उर्फ श्यामलाल सिलावट की तलाश पतारसी की जो मुखबिर के व्दारा सूचना प्राप्त हुयी कि उक्त आरोपी तिंदनी रोड के में जेठा मंदिर के पास देखा गया है कि सूचना पर उक्त टीम के व्दारा आरोपी राजा पिता नन्हेलाल सिलावट उम्र 28 साल निवासी ग्राम उमरिया थाना कोतवाली को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे घटना के संबंध में पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेख किया गये जिसने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को तिंदनी रोड में नहर के पास में झाडिय़ों के पास में छिपाना बताया जो आरोपी के बताये अनुसार उक्त घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल एवं एक जिंदा कारतूस आरोपी राजा से जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से उक्त पिस्टल व कारतूस के संबंध में पूछताछ की गयी जिसने उक्त पिस्टल व कारतूस अपने गांव के रहने वाले धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर से लाना बताया था । आरोपी के बताये अनुसार धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर की तलाश की गयी जिसे उमरिया से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने बताया कि अपने साढूभाई ग्राम खला निवासी बालकिशन ठाकुर से वह दो पिस्टल एवं 4 कारतूस लेकर आया था, जिसमें से एक पिस्टल और 2 कारतूस इसी साल जुलाई के महीने में राजा सिलावट को दे दिया था तथा एक पिस्टल व एक दो जिंदा कारतूस अपने गांव के खेत में झाडियों में छिपाकर रखना बताया जो आरोपी धनीराम उर्फ मुन्ना ठाकुर की निशादेही पर एक पिस्टल एवं दो जिन्दा कारतूस जप्त किये गये एवं आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी धनीराम के बताये अनुसार उसके साढू भाई बालकिशन की तलाश उसके गांव खला थाना सुआतला नरसिहंपुर अंतर्गत की गयी जो आरोपी बालकिशन ठाकुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने बताया कि करीबन 3 साल पहले उसके गांव में यूपी के लेबर काम करने के लिये उसके गांव आये थे उसी लेबर से उसने तीन पिस्टल एवं 5 कारतूस लिये थे । जिसमें से दो पिस्टल और 4 कारतूस अपने साढू भाई उमरिया के रहने वाले धनीराम ठाकुर को दे दिया था और एक पिस्टल व एक जिंदा कारतूस अपने पास ही रखा हुआ हूँ । जिसे पेश करने पर आरोपी से जप्त किया गया एवं आरोपी गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button