ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य
घोड़ी पर चढ़ा दूल्हा और बारात में पहुंच गई पहली पत्नी…. कहा- हो रहा है अन्याय, पुलिस ने ऐसे शांत कराया विवाद…. पढ़े पूरा मामला

ग्वालियर l ग्वालियर में एक शादी समारोह के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दूल्हे की पूर्व पत्नी पुलिस के साथ वहां पहुंच गई। महिला ने आरोप लगाया कि दूल्हा अभी भी उसका कानूनी रूप से पति है और बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर रहा है। इसके बाद वहां बड़ा हंगामा खड़ा हो गया और तरह-तरह की चर्चाएं भी होने लगीl
पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की। दूल्हे ने स्पष्ट किया कि उसकी पहली पत्नी से कानूनी रूप से तलाक हो चुका है। उसने पुलिस को कोर्ट द्वारा जारी तलाक के दस्तावेज भी दिखाए।
जब दूल्हे ने दस्तावेज प्रस्तुत किए, तब पुलिस ने महिला को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, वह अपनी बात पर अड़ी रही कि उसे तलाक की जानकारी नहीं थी।







