घर पर गिर बिजली का खम्बा,बड़ा हादसा टला
मढदेवरी ग्राम की घटना,बिधुत अधिकारियों को दी सूचना

सिवनी यश भारतl जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खण्ड धनोरा के अंतर्गत आने वाले मढदेवरी ग्राम में दोपहर के समय बिजली का खम्बा अचानक कपड़े वाले मकान में गिर गया। जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। इस बात की जानकारी लोगो ने बिधुत अधिकारियों को दी है। जानकारी के अनुसार मढदेवरी ग्राम में बिसन सिंह मर्सकोले के मकान के सामने बिजली का खम्बा लगा हुआ है जो अचानक घर के ऊपर गिर गया। इस बात की जानकारी मकान मालिक ने धनोरा के विधुत अधिकारियों को दी है।
जिस जगह यह घटना घटी वहीं खम्बे के नजदीक घर के आंगन में लोगो बैठते हैं। और बच्चे खेलते रहते हैं। यदि खम्बा आंगन पर गिरता और हादसे के समय बच्चे या लोग मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल बिजली सफ्लाई बंद कराकर सुधारीकरण का कार्य किया जा रहा है। विधुत विभाग के जे.ई. कृष्णा तिवारी का कहना है कि हवा के कारण खम्बा गिर गया था। जिसे हटवा कर विधुत सप्लाई सुचारू की जा रही है।