जबलपुरमध्य प्रदेश

घमापुर में दो पक्षों में संघर्ष : बम-डंडों से हमला, पुलिस जांच जारी

जबलपुर, यशभारत। थाना घमापुर के शीतलामाई में देर रात दो पक्षों में जमकर संघर्ष हो गया। जिसमें बम और डंडों से एक दूसरे पर हमला कर, आरोपियों ने एक-दूसरे को घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि आभा पटैल 32 वर्ष निवासी शीतलामाई के पास ने पुलिस को बताया कि उसके घर पर दो तीन महीने पहले बाबिल कुचबंधिया ने बम चलाये थे जिस बात पर से कुचबंधिया समाज के कुछ लोग बुराई रखते है एंव राजीनामा करने का दवाब डालते है । देर रात वह खाना खाकर अपने घर के पास टहल रही थी पवन कुचबंधिया, संदीप भैंसवार, तुषार कुचबंधिया एवं अन्य उसके घर के पास आये और पवन कुचबंधिया, संदीप भैंसवार और तुषार गाली गलौज करने लगे और वही पास में पड़े पत्थर उठाकर फेंककर मारने लगे जो उसके पैर में आकर लगे जिससे पैर में चोट आ गयी। सभी ने पत्थर मारकर उसके घर के पास रखी उसके दोस्त रितेश की रिट्ज कार क्रमांक एमपी 20 सीई 8413 में तोडफ ोड़ कर दी। जिससे कार का शीशा टूटफू ट गये ।साथ ही उसके घर के शीशे में भी नुकसान हुआ है तभी संदीप भैसवार ने अपनी जेब से सुअरमार बम निकालकर उसके घर के सामने फेंकाकर फरार हो गए। वहीं झगडे में घायल को उपचार हेतु विक्टोरिया अस्पताल ले जाये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को पवन कुचबंधिया 30 वर्ष निवासी कुचबंधिया मोहल्ला ने बताया कि वह मजदूरी करता है जब वह बाइक से घमापुर चौक तरफ जा रहा था, तभी आभा पटेल के घर के सामने गुढी महाराज और आशीष पटेल ने गाड़ी के सामने आकर रास्ता रोक लिया और उससे बोले कि दो लीटर दारू और चखना के लिए एक हजार रूपये दो। विरोध करने पर , जातिगत रूप से अपमानित करते हुये गालीगलौज करने लगे उसने गाली देने से मना किया तो आशीष पटेल ने डंडे से हमला कर दिया। मामले में पुलिस जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button