जबलपुरमध्य प्रदेश

ग्वारीघाट में नर्मदा चुनरी पदयात्रा को लेकर मचा बवाल : पुलिस ने यात्रियों को प्रवेश करने से रोका, धरने पर बैठे संयोजक को रोड में घसीटा

पुलिस ने कहा-पूरा सहयोग करने पर भी की अभद्रता, गरिमा को लगी ठेस

a4f99815 4484 4fa5 934c 1483e5a80cb7

 

जबलपुर, यशभारत। ग्वारीघाट में नर्मदा चुनरी पदयात्रा के दौरान आज रविवार को श्रद्धालुओं और पुलिस में तीखी झड़प हो गयी। पुलिस ने पदयात्रियों को प्रवेश करने से मना किया जिसके बाद यात्रा में शामिल लोग बिफर गए और बवाल हो गया। जिसके बाद यात्रा संयोजक रामदास यादव धरने पर ही बैठ गए। जिसके बाद पुलिस ने रोड पर ही घसीट दिया। जिससे यात्रा में शामिल लोग आक्रोशित हो गए और टीआई के सस्पेंड की मांग को लेकर घरने पर ही बैठ गए।

यात्रा संयोजक रामदास यादव ने बताया कि पुलिस प्रशासन की परमीशन के बाद ही रांझी से ग्वारीघाट तक यात्रा निकाली जा रही थी। लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस ने यात्रा को ग्वारीघाट में प्रवेश देने से मना कर दिया। जब उन्होंने बात की तो उनसे अभद्रता की गई और धरने पर बैठने पर पुलिस ने जमकर घसीटते हुए बदसलूकी की। जिसके बाद संयोजक सभी पदयात्रियों के साथ धरने पर ही बैठ गए।

पूरा सपोर्ट किया

जहां एक ओर पदयात्री पुलिस के द्वारा अभद्रता का आरोप लगा रहे है तो वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी भूमेश्वरी चौहान ने कहा कि नर्मदा चुनरी पदयात्रा में पूरा सहयोग किया जा रहा था, लेकिन संयोजक रामदास यादव ने आते साथ ही अभद्रता शुरु कर दी। जिससे उनकी गरिमा को ठेस पहुंची है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button