जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गोपालबाग तालाब में बच्चों की डूबने की आशंका से सनसनी का माहौल, तालाब के पास मिली चप्पल और कपड़े पुलिस पड़ताल में लगी

जबलपुर यश भारत। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपाल बाग तालाब में दो बच्चों के डूबने की आशंका की खबर से क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई है। जैसे ही इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को लगी पुलिस भी मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक पड़ताल में जुट गई है। पुलिस से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुछ लोगों ने बच्चों को नहाते हुए देखा था और उसके बाद बच्चों के कपड़े चप्पल और परीक्षा का एक पेपर भी मिला है जबकि बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के बाद जहां क्षेत्र में सनसनी व्याप्त हो गई थी वहीं कोतवाली पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर पतासाजी करने का प्रयास भी शुरू कर दिया है। बच्ची कौन थे कहां के रहने वाले हैं। यह भी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है विस्तृत विवरण प्रतीक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button