मध्य प्रदेशराज्य
गैविनाथ धाम में लगा भक्तों का अपार मेला: VIP एंट्री पर रोक

सतनाl सतना के प्रसिद्ध देवाधिदेव महादेव भगवान गैविनाथ धाम में सावन महीने के दूसरे सोमवार सुबह साढ़े 4 बजे भगवान शिव का श्रृंगार किया गया। इसके बाद विधि विधान के साथ भस्म आरती संपन्न हुई। इस दौरान रात से ही भक्तों की भीड़ देखी गई।मंदिर के गर्भगृह के पट भक्तों के दर्शन के लिए खोल दिए गएl
बताया जा रहा है कि भक्तों की अपार भीड़ को देखते हुए फिलहाल vip एंट्री पर रोक लगा दी गई हैl सुबह से ही भक्तों का अपार मेला मंदिर में लग गया था सभी भक्त भगवान महादेव की एक झलक पाने बेताब दिखे l






