इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गर्लफ्रेंड को बुलाया घर, पत्नी भी आ गई!: व्यापारी और महिला मित्र को पत्नी ने जमकर पीटा; एक रूम में थे दोनों

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र के संचार नगर में शुक्रवार देर रात एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ा। पति सोनकच्छ का रहने वाला है और यहां अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद को लेकर दर्ज कराए गए केस को लेकर कोर्ट में सुनवाई होना थी, लेकिन पति कोर्ट जाने की बजाय माशूका से मिलने पहुंच गया। पत्नी ने दोनों के साथ मारपीट की। कई घंटे हंगामा चला, इसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। यहां पुलिस ने आवेदन लेकर पत्नी को रवाना कर दिया।

स्कीम 114 निवासी हेमंत मेहता के अनुसार बेटी सुरभि की शादी 2018 में सोनकच्छ निवासी मयूर अकोदिया से हुई थी। अकोदिया का एग्रीकल्चर पार्ट्स मैन्युफेक्चरिंग और ट्रेडिंग का काम है। शादी के कुछ समय बाद से ही मयूर और सुरभि के बीच विवाद होने लगा। कई बार मयूर ने सुरभि के साथ मारपीट की जिसकी शिकायत पीड़िता ने अपने पिता से भी की थी। परिवार ने इस बारे में मयूर को समझाया भी। इसके बाद भी उससे मारपीट की घटना होती रही । 28 मई 2020 को मयूर ने सुरभि के साथ फिर मारपीट की। इसके बाद मेहता अपनी बेटी को इंदौर ले आए और महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया ।

कोर्ट में थी तारीख लेकिन गर्ल फ्रेंड से मिलने गया

सुरभि ने बताया कि पति मयूर के खिलाफ दर्ज कराए गए केस को लेकर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई होना थी। लेकिन मयूर कोर्ट ना पहुंचते हुए सीधे उसकी माशूका से मिलने पहुंच गया। जिसकी जानकारी सुरभि को लगी और वह संचार नगर पहुंच गई। जहां पर मयूर व अन्य युवती को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। जिसके बाद घटना को लेकर फरियादी पक्ष ने थाने में आवेदन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button