गणतंत्र दिवस मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन में किया झंडा वंदन: महाकाल का तीन रंगों से हुआ भव्य श्रृंगार

भोपाल यश भारत l देश आज 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में झंडावंदन किया। गौर तलब है की ये पहला मौका है जब उज्जैन में किसी सीएम ने झंडावंदन किया। इतना ही नहीं महाकाल का तीन रंगों से श्रंगार कर भष्म आरती की गई। प्रदेश की राजधानी भोपाल में राज्यस्तरीय कार्यक्रम में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने झंडा फहराया जबकि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर तो उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल रीवा में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में शामिल है ।
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मुरैना ,कैबिनेट मंत्री अपने-अपने गृह जिलों के मुख्यालयों
पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल है। गणतंत्र दिवस के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां जारी है ।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा भाजपा प्रदेश कार्यालय में झंडावंदन कर रहे हैं । इस दौरान पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।







