मध्य प्रदेशराज्य

गढाकोटा की सुनार नदी में बहे हटा के 9 वर्षीय बालक गोलू का शव बरामद : क्षेत्र में पसरा मातम

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ दमोह जिले से अपने मामा के घर गढ़ाकोटा आए 9 वर्षीय बालक गोलू उर्फ दिवाकर कोरी सोमवार को सुनार नदी में डूबकर लापता हो गया था। घटना की जानकारी मिलने पर थाना गढ़ाकोटा पुलिस तथा सागर से पहुंची एसडीआरईएफ की टीम ने घटना स्थल पर पहुंच कर लापता बालक की तलाश शुरू कर दी थी जिसका शव आज खोज निकाला है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

गढ़ाकोटा क्षेत्र के सुनार नदी के धूनी घाट पर हटा से गढ़ाकोटा अपने मामा के घर आये गोलू उर्फ दिवाकर पिता कमलेश कोरी उम्र 9 साल की सुनार नदी में अपने मामा के साथ नहाते समय नदी में तेज बहाव के चलते डूबने से मौत हो गई। जिला कलेक्टर संदीप जी आर ने घटना की जानकारी मिलते ही एसडीआरईएफ की टीम को सागर से रवाना कर दिया था। वही गढ़ाकोटा पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर नदी में बहे बालक की तलाश शुरू कर दी थी। मृतक बालक हटा से पूर्व विधायक रहे पी एल तंतुवाय का रिश्तेदार बताया गया है। यश भारत के संभागीय ब्यूरो को जिला पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लापता बालक का शव आज मंगलवार को करीब 10 बजे खोज निकाला है तथा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button