जबलपुरमध्य प्रदेश

गढ़ा में 9 साल की मासूम से छेड़छाड़ : छात्र की करतूत, गोद में बैठाल रहा था, परिजनों ने देखा तो पुलिस से की शिकायत

जबलपुर, यशभारत। गढ़ा की सैनिक सोसायटी में एक नौ साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिमसें मोहल्ले में ही रहने वाला छात्र अक्सर मासूम के साथ खेलता था, लेकिन जब उसने गोद में बैठालने का प्रयास किया तो मासूम घबरा गई। परिजनों ने जब पूछताछ की तो आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मासूम के साथ थाने पहुंचे परिजनों ने मामले की शिकायत की। पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सैनिक सोसायटी निवासी परिजन थाने पहुंचे और मामले की शिकायत करते हुए बताया कि उनकी नौ साल की बेटी घर में खेल रही थी, तभी मोहल्ले का रहने वाला 19 वर्षीय आसू आया और अजीब तरीके से बच्ची के साथ खेलने लगा। परिजनों ने जब बच्ची से बात की तब कहीं जाकर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी छात्र की तलाश शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button