
जबलपुर, यशभारत। गढा थाना अंतर्गत रैनबसेरा में एक युवक की मौत हो जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार पुलिस को मेडिकल कालेज से सूचना मिली कि रेनबसेरा में रहने वाले एक अज्ञात व्यक्ति उम्र लगभग 40 वर्ष को सुबह 9 बजे लाया गया जिसे डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। अज्ञात मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।






