नरसिंहपुर। नरसिंहपुर में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक का संदिग्ध शव पाया गया l तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डोभी में 27 वर्षीय युवक गोपाल विश्वकर्मा का शव घर के पीछे खेत में अर्धनग्न अवस्था में पड़ा मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी का माहौल है l
परिजन रो-रोकर बुरा हाल हो गए हैं और उन्होंने इसकी हत्या होने की आशंका जताई है।
इस पूरे मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा व्याप्त है बताया जा रहा है कि युवक का किसी युवती से संबंध था, जिसके चलते आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवक की हत्या कराई गई। बताया जा रहा है कि परिवार का कहना है कि यह कोई आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। अब सच्चाई क्या है यह तो पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगा फिलहाल पुलिस की जांच जारी हैl
Back to top button