खमरिया के एल पी आर में बम से कर्मचारी घायल : टेस्टिंग के दौरान हादसा पैर के लोथड़े उड़े जीवन मौत से संघर्ष


https://youtu.be/3mbmvDfQkRohttps://youtu.be/3mbmvDfQkRo
जबलपुर यशभारत।आज सुबह11बजे खमरिया के एल पी आर रेंज में उस समय हड़कंप मच गया जब बम टेस्टिंग के दौरान टैंक का एक बम वापिस आकर अपनी सेक्शन में काम कर रहे कर्मचारी के पास गिरा जिससे कर्मचारी बुरी तरह जख्मी हो गया।मौके पर एम्बुलेंस न होने पर तत्काल खमरिया फैक्टरी से एम्बुलेंस बुलाकर जख्मी कर्मचारी को जबलपुर अस्पताल रवाना किया ।जहां तत्काल आई सी यू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।खबरों के अनुसार कर्मचारी बुरी तरह जख्मी है।कभी भी कुछ हो सकता है।डाक्टरों की टीम गहन मंथन कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एस क्यू ए ई खमरिया के लांग प्रूफ रेंज में टी-90टैंक के बमों की टेस्टिंग चल रही थी।टेस्टिंग के दौरान करीब11बजे एक बम रिवर्स फायरिंग में वापिस आकर सेक्शन में गिरा जहां एक कर्मचारी श्याम जी प्रसाद कारपेंटर हाई स्किल्ड काम कर रहा था। बम से उसके दाहिने पैर का निचला हिस्सा और जांघ के पिछले हिस्से से मांस के लोथड़े बाहर आ गए।बताया जाता है कि इस घटना के बाद एस क्यू ए ई(ए)के कर्मचारी दहशत जदा हैं।उनका कहना है कि खतरनाक परिस्थितियों के बाबजूद न वहां एम्बुलेंस थी और न ही आपतकालीन इलाज की व्यवस्था थी।







