मध्य प्रदेशराज्य

खबर खास : अब सभी शासकीय अस्पताल में डिस्चार्ज होने से पहले मिल सकेंगे बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र 

मंडला lअब नवजात बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, जन्म के साथ ही परिजनों को मिलेगा। हाल ही में शासन स्तर पर म.प्र. के सभी शासकीय अस्पतालों के लिये आदेश जारी किये गये हैं कि बच्चे/माँ के अस्पताल से डिस्चार्ज होने से पहले ही अस्पताल प्रबंधन को बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र जारी करना होगा। इसी क्रम में मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) म.प्र. शासन/अतिरिक्त रजिस्टार (जन्म-मृत्यु) एवं कलेक्टर मण्डला के निर्देशानुसार गुरूवार को जिला योजना अधिकारी ओम प्रकाश सिरसे द्वारा जिला चिकित्सालय मण्डला में पहुंचकर नवजात शिशु स्तुति सिंगरौरे निवासी अमगंवा, शिवन्या नागवंशी निवासी केहरपुर, रिया नेटी निवासी उमरवाड़ा एवं कार्तिक नंदा निवासी घुघरी को डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र उनकी माँ को प्रदाय किया गया।

 

जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जिला योजना अधिकारी ओम प्रकाश सिरसे द्वारा जिला चिकित्सालय मण्डला में जन्म-मृत्यु पंजीयन शाखा में कार्यरत कर्मचारियों को निर्देश दिये गये हैं कि जिला चिकित्सालय मण्डला में भर्ती गर्भवती महिलाओं को अस्पताल से छुटटी देने से पहले नवजात शिशुओं का जन्म प्रमाण पत्र जारी करना अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button