
देश में कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 12,856 नए केस मिले हैं। 112 दिन के बाद 12,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं। इससे पहले 24 फरवरी को 13,166 नए मामले मिले थे। गुरुवार को 14 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 61,706 हो गए हैं। इससे एक दिन पहले बुधवार को 12,213 नए मामले मिले थे।