मध्य प्रदेशराज्य
कोरेक्स सिरप की बड़ी खेप जब्त : एक आरोपी गिरफ्तार, वाहन जप्त

रीवा lमऊगंज ज़िले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मऊगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। मऊगंज SP और रीवा IG के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कोरेक्स सिरप की भारी खेप जब्त करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मऊगंज थाना पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध गाड़ी को रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर डिक्की और सीट के नीचे छुपाकर रखी गई 14 पेटियों में कुल 1650 शीशियाँ कोरेक्स सिरप बरामद की गईं।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रवण सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी टिकट खुर्द, जिला सीधी के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि श्रवण एक राष्ट्रीय स्तर का कबड्डी खिलाड़ी है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने NDPS एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन और बरामद कोरेक्स सिरप को ज़ब्त कर लिया है।







