मध्य प्रदेशराज्य

केरल में मिली डिंडोरी की तीन नाबालिक बलिकाएं :  परिजनों को देख कर भर आई आंखे 

Table of Contents

  डिंडोरी l पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे गुमशुदा नाबालिक बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत डिण्डौरी पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी वाहनी सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली डिण्डौरी द्वारा तीन गुमशुदा नाबालिक बालिकाओं को केरल राज्य से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

थाना कोतवाली डिण्डौरी में दर्ज अपराध क्रमांक 219/25, 503/25 एवं 464/25 अंतर्गत धारा 137(2) बीएनएस के मामलों में बालिकाओं के गुम होने की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे द्वारा एक पुलिस टीम गठित की गई।

प्राप्त सूचना के आधार पर टीम को केरल राज्य के इडुक्की जिले के राजाकक्कड़ एवं उडुंबनचोला थाना क्षेत्र में रवाना किया गया। अथक प्रयासों एवं सतत खोजबीन के पश्चात तीनों नाबालिक बालिकाओं को दस्तयाब कर सकुशल डिण्डौरी लाया गया और उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। अपनी संतानों को सुरक्षित पाकर परिजनों ने डिण्डौरी पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।

              इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे, उप निरीक्षक बी. एल. बरकड़े, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन सिंह, आरक्षक अजय मरकाम, महिला आरक्षक चंद्रकांता, तथा साइबर सेल से प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान एवं आरक्षक जगदीश की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button