देशमध्य प्रदेशराज्य

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बसामन मामा गौ अभ्यारण्य प्राकृतिक खेती माडल का करेंगे शुभारंभ : प्राकृतिक खेती के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का करेंगे अवलोकन 

Table of Contents

रीवा। बसामन मामा गौ अभ्यारण्य को लाचार गौवंश के आश्रय स्थल के साथ-साथ प्राकृतिक खेती और जैविक खेती के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसमें गौ अभ्यारण्य तथा स्वयंसेवी संस्था आर्ट ऑफ लिविंग के स्वयंसेवकों द्वारा प्राकृतिक खेती का मॉडल विकसित किया गया है। इसमें रासायनिक खाद तथा कीटनाशक के उपयोग नहीं किया जा रहा। केवल गोबर और गौमूत्र से विकसित खाद और जैविक कीटनाशकों का का उपयोग किया जा रहा है। इस प्राकृतिक खेती के मॉडल का केन्द्रीय गृहमंत्री  अमित शाह 25 दिसम्बर को उद्घाटन करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री गौशाला का भ्रमण करके गौवंश के संरक्षण तथा प्राकृतिक खेती के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का अवलोकन करेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री गौ अभ्यारण्य के समीप आयोजित प्राकृतिक खेती और सहकारिता सम्मेलन में किसानों और जन समुदाय को संबोधित करेंगे। कलेक्टर प्रतिभा पाल तथा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने केन्द्रीय गृहमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया।

मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती तथा सहकारिता सम्मेलन के लिए तैयारियाँ शुरू कर दें। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सभा स्थल पर मंच तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्था करेंगे। साथ ही दो पक्के हेलीपैड का निर्माण कराएं। निर्माण कार्य तत्काल शुरू कर दें। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान तथा आमजन शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस अधीक्षक सुरक्षा, वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था कराएंगे। कलेक्टर ने सम्मेलन स्थल में बिजली, पानी, साफ-सफाई, साउंड व्यवस्था, उपचार व्यवस्था तथा अन्य व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड तथा गौ अभ्यारण्य का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर, एसडीएम दृष्टि जायसवाल तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button