कुख्यात बदमाश यशवंत सिंह पर लगा एनएसए : 11 अपराध है दर्ज

जबलपुर, यशभारत। माढ़ोताल के कुख्यात बदमाश यशवंत सिंह के खिलाफ एनएसए का वारंट जारी किया गया है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में 11 अपराध दर्ज है और एक मामले में जेल में सजा काट रहा है।
थाना प्रभारी माढेाताल श्रीमति रीना पाण्डे शर्मा ने बताया कि यशवंत सिंह पिता अशोक सोनकर 40 वर्ष निवासी जानकीदास मंदिर शुक्ला का बाड़ा माढेाताल अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है । जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, नकबजनी, जहरीली शराब, आम्र्स एक्ट, मारपीट, के 11 अपराध पंजीबद्ध है, आरोपी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ साथ जिला बदर की कार्यवाही भी की गयी, लेकिन यशवंत सिंह लगातार अपराध करता जा रहा था। जिसके चलते एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा उपरोक्त आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने आदेशित किया गया।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सजय कुमार अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा तुषार सिंह के मार्गदर्शन में शातिर बदमाश यशवंत सिंह के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी. ने आरोपी की आपराधिक गतिविधियों के चलते एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश यशवंत सिंह जो की नकबजनी के प्रकरण में में केन्द्रीय जेल में है, की जारी एन.एस.ए. के वारंट में आज गिरफ्तार किया गया है।