कुंडम के सदाफल दो घरों में लगी भीषण आगः गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक, शादी में गया हुआ था पूरा परिवार

जबलपुर, यशभारत। कुंडम के सदाफल में शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप गया जब दो घरों में भीषण आग लग गई। आग की वजह से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण अभी तक अज्ञात है। सूचना देने के बाद सुबह पहंुची नगर निगम फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाते बड़ी घटना होने से बचा लिया।

शनिवार की सुबह कंुडम सदाफल निवासी सुनील चक्रवती के दो मकानांे में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना ग्रामीणों को उस वक्त लगी जब दोनों घरों से धुआं उठने लगा। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना डायल 100 के माध्यम से कुंडम पुलिस और नगर निगम फायर बिग्रेड को दी गई। साथ ही ग्रामीणों ने भी आग बुझाने के लिए अपने स्तर से प्रयास किए। निगम की फायर बिग्रेड ने सदाफल पहंुचकर आग पर काबू पाया।

गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक
ग्रामीणों ने बताया कि सुबह जब सुनील के घर पास से गुजर रहे थे तो दोनों घरों में आग लगी हुई थी। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। दोनों घरों में रखा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। इधर कुंडम पुलिस ने प्रकरण को जांच में लेते हुए आग कैसे लगी इस पतासाजी में जुट गई है।








