देश

कारो में हो रही थी मवेशियों की तस्करी : 2 कार सहित 13 मवेशी बरामत,कोतवाली पुलिस की कार्यवाही

सिवनी यश भारत-जिले में मवेशी तस्करी सक्रीय हैं और मवेशियों अवैध परिवहन कर रहे हैं। जिन पर अंकुश लगाने का प्रयास पुलिस कर रही है। वहीं सुबह के समय कोतवाली पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करते 2 कारों को जप्त किया है जिनमे 13 मवेशी भरे थे जिन्हें बरामद कर गौशाला भेजा है। पुलिस को आता देख मौके से फरार आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने दोपहर 12 बजे जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग कोतवाली थाना क्षेत्र से मवेशियों की तस्करी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना स्तर में टीम का गठन कर वाईपास के समीप दबिश दी गई।

 

जहां नाकाबंदी कर वाहनों को रोका गया। लेकिन मारुति सुजुकी कार और xuv कार चालक ने वाहनों को तेज गति से चलाते हुए भागने का प्रयास किया और आगे जाकर वाहन को खड़ा करके भाग गए। मौके पर पहुंचकर दोनों कारो को कब्जे में लेकर तलाश किया तो दोनों में 13 मवेशी पाए गए जिन्हें सुरक्षित गौशाला पहुंचाया गया। और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। और उनकी तलाश की जा रही है। इस कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार तिवारी सहित पुलिकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button