जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस के संगठन सृजनअभियान के तहत ग्रामीण मै रायशुमारी लगभग पूरी:  अध्यक्ष पद को लेकर मारामारी एक दर्जन से ज्यादा दावेदार

कांग्रेस के संगठन सृजनअभियान के तहत ग्रामीण मै रायशुमारी लगभग पूरी

अध्यक्ष पद को लेकर मारामारी एक दर्जन से ज्यादा दावेदार

 

जबलपुर यश भारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा शुरू किए गए संगठन सदन अभियान के तहत जिलों में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की द्वारा लगातार रायशुमारी की जा रही है। इसी सिलसिले में पिछले दिनों जबलपुर ग्रामीण के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हरिद्वार की विधायक रवि बहादुर सिंह प्रवास पर रहे और उन्होंने जिला स्तर से लेकर विधानसभावार और ब्लॉक स्तर पर भी बैठके लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं का फीडबैक लिया। उनके साथ पूर्व विधायक विवेक पटेल और जिला संगठन प्रभारी विधायक रजनीश सिंह जी मौजूद रहे। अपने प्रभात के प्रथम दिवस उन्होंने अग्रवाल बारात घर में जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित रहकर जिले के नेताओं और कांग्रेस पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं से भी विचार विमर्श किया। पनागर सिहोरा और पाटन विधानसभा में भी अलग-अलग बैठकेआयोजित की गसेई इधर इधर बरगी विधानसभा की बैठक फिलहाल स्थगित कर दी गई है क्योंकि वहां पर जिस दिन बैठक होना थी उसी दिन कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष का निधन हो गया था। इसके लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक 20 से 25 जून के बीच दोबारा जबलपुर प्रवास पर आएंगे और बरगी विधानसभा की बैठक में हिस्सा लेंगे। विधानसभावार बैठकों के अलावा ब्लॉक और उप ब्लॉक की बैठकों में भी रायशुमारी और चर्चा की गई। जानकारी के मुताबिक जिले में जो ब्लॉक तथा 6 उप ब्लॉक है और इनमें करीब एक दर्जन बैठक आयोजित हो चुकी है। अब तक हुई कवायद से जो निष्कर्ष निकलकर सामने आ रहा है उसके मुताबिक सबसे ज्यादा मारामारी अध्यक्ष पद को लेकर है और दावेदारों में पूर्व विधायक से लेकर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान अध्यक्ष भी दावेदारों की फेहरिस्त में शामिल हैं। इसके अलावा अन्य नाम के साथ करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने अपनी दावेदारी पेश की है हां भाभी क्या होगा यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

 

युवक कांग्रेस चुनाव के लिए वोटिंग कल सेःइधर दूसरी तरफ प्रदेश में चल रहे युवक कांग्रेस की ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया के अगले चरण में कल 20 जून की सुबह 9:00 बजे से वोटिंग और सदस्यता की प्रक्रिया प्रारंभ होने वाली है। इसके लिए जो फार्मूला तय किया गया है उसके मुताबिक वोटिंग की यह प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रहेगी। फार्मूले के मुताबिक ₹50 की सदस्यता फीस देकर सदस्य बनने के उपरांत वोटिंग में हिस्सा लिया जा सकेगा। वोटिंग युवककांग्रेस के 6 पदों के लिए होगी। युवक कांग्रेस चुनाव को लेकर भी हलचल तेज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button