जबलपुरमध्य प्रदेश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री चंद्रप्रभाष शेखर का दु:खद निधन

 

भोपाल यश भारत/ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री श्री चंद्रप्रभाष शेखर का आज शाम इंदौर में दु:खद निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ्य चल रहे थे।

मालवा अंचल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री चंद्रप्रभाष शेखर मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे हैं। श्री कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद से वे प्रदेश कांग्रेस में ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे। पार्टी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि उनकी शवयात्रा कल 16 मार्च, 2024 शनिवार को प्रात: 10 बजे उनके खातीवाला टैंक, इंदौर स्थित निवास से निकलकर रीजनल पार्क मुक्तिधाम जायेगी।

श्री शेखर के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी समेत कांग्रेस नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu