जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कलेक्टर-नगर निगम कमिश्नर का औचक निरीक्षणः विभिन्न संभागों के वार्डों में पहुंचकर निगमायुक्त ने खुद देखी सफाई व्यवस्था की असलियत

जबलपुर। सफाई व्यवस्था में कसावट लाने कलेक्टर डॉं. इलैया राजा टी, एवं निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ के द्वारा आज भी आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संभाग क्रमांक 4 वार्ड नम्बर 13 में सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर वहॉं के सुपरवाईजर अप्पा राव को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्यो में गंभीरता लाने कड़ी चेतावनी दी। इसके अलावा कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने अन्य क्षेत्रों की भी साफ सफाई व्यवस्थाओं को जायजा लिया और मेडिकल रोड़ का निरीक्षण करते हुए सूपाताल तालाब, और संग्राम सागर पहुॅंचे जहॉं पर सफाई कार्य चल रहे हैं उन सभी कार्यो में गति लाने के निर्देश दिये।

अधिकारी द्वय ने छोटी लाइन फाटक के चारों तरफ के अतिक्रमणों को हटाने के साथ-साथ त्रिपुरी चौक के पास मिट्टी के बरतन बेचने वालों को भी सड़क किनारे से अलग करने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि मेडिकल कॉलेज के सामने रोड़ किनारे के भी सभी अतिक्रमणों को हटाएॅं और जहॉं जहॉं भी रोटरी के इर्द गिर्द फुटपाथ पर दुकाने लगी रहती है जिससे आवागमन प्रभावित होता है उन सभी को भी तत्काल नजदीकी के हाकर्स जोन एवं निर्धारित स्थल पर शिफ्ट करें।

निरीक्षण के मौके पर अधिकारियों ने बताया कि यह भी स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान का एक पार्ट है। इस प्रकार अव्यवस्थित दुकानों के लगने से भी सड़कों एवं चौराहों पर गंदगी फैलती है और आवागमन भी प्रभावित होता है इसलिए संबंधित अधिकारी अभियान चलाकर कार्रवाई सुनिश्चित करे। उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई नियमित रूप से जारी रखने के भी निर्देश दिये। निरीक्षण के मौके पर सहायक यंत्री संदीप जायसवाल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, प्रभारी मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीमती राधा पवार, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button