मध्य प्रदेशराज्य

कलेक्टर की अभिनव पहल : गूंज सात समंदर पार, टोरंटो से सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने यह दिया गिफ्ट

सिवनी lकलेक्टर संस्कृति जैन की अभिनव पहल “गिफ्ट अ डेक्स” मुहिम का टोरंटो कनाडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत अंक तिवारी भी हिस्सा बने। अंक तिवारी भोपाल के मूल निवासी हैं जो विकासखंड अधिकारी धनौरा के भांजे हैं। अंक तिवारी की माताजी भोपाल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी, जो कोविड के समय स्वर्गवासी हो गई थी। इन्होंने अपनी माता जी की स्मृति में गिफ्ट अ डेक्स मुहिम से प्रेरित होकर 10 डेक्स गिफ्ट की हैं।

दरअसल सिवनी कलेक्टर संस्कृति जैन द्वारा जिलेवासियों के सहयोग से शासकीय स्कूलों में अध्ययन कर रहे बच्चों को बेहतर सुविधा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए यह अभियान चलाया है जिसमे प्राथमिक शालाओं के सभी बच्चों विद्यायल में डेक्स बेंच उपलब्ध कराई जा रही है।
स्कूली शिक्षा सुविधा के उन्नयन की दिशा में यह ऐतिहासिक उपलब्धि कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा चलाई जा रही गिफ्ट अ डेस्क पहल के कारण शासकीय, अशासकीय, जनप्रतिनिधि,आम नागरिक इसमे सहयोग कर रहे है। कलेक्टर कलेक्टर संस्कृति जैन का कहना है कि शिक्षा समाज के निर्माण मे अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती है। शिक्षा सिर्फ नौंकरी का जरिया नही है। एक शिक्षित किसान उन्नत तकनीकों से बेहतर उत्पादन प्राप्त कर अच्छी आय ले सकता है,एक शिक्षित माँ अपने बच्चों की उचित देखभाल कर सकती है,एक शिक्षित समाज समस्याओं को आपसी समझ से निराकरण करते है। गिफ्ट अ डेस्क पहल का मुख्‍य उद्देश्‍य सुगम कक्षा और सकारात्मक वातावरण का निर्माण कर बच्चों को स्कूलों तक लाना और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।बच्चों की बेहतर शिक्षा में समाज की भी भूमिका की आवश्यकता है। हम सभी को अपने ग्राम के बच्चों की जिम्मेदारी लेने की जरूरत है कि बच्चें अनिवार्य रूप से स्कूल जाये। इसी तरह शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि बच्चों को रोचक रूप से पढ़ाया जाये।
बीते दिवस धनौरा के 86 शासकीय विद्यालय के 1228 बच्चों को  दानदाताओं से डेस्क-बेंच मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button