मध्य प्रदेशराज्य
कलियुगी पत्नी का कारनामा : प्रेमी के साथ मिलकर पति को किया प्रताड़ित: मजबूर पति ने किया सुसाइड, पत्नी और उसका प्रेमी गिरफ्तार

सतना,रामपुर । ग्राम कोरिगवां निवासी शेष मणि विश्वकर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी क्रांति विश्वकर्मा और उसके प्रेमी विजयकांत विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना रामपुर बघेलान में दर्ज मर्ग जांच के दौरान सामने आया कि दोनों आरोपियों द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण मृतक ने 6 जून 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता के निर्देश पर गठित टीम ने दोनों आरोपियों को 1 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।







