कटनीमध्य प्रदेश

कर्नाटक में फंसे 8 श्रमिको की सुरक्षित वापसी

ठेकेदार पर होगी वैधानिक कार्यवाही

कटनी – कर्नाटक के बेलगाम जिले में फंसे ग्राम सिघनपुरी के 8 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी कलेक्टर आशीष तिवारी के सतत प्रयासों से संभव हो सकी। कटनी पहुँचने की खबर के बाद ग्राम सिघनपुरी में श्रमिकों के परिजनों में खुशी का माहौल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी 8 श्रमिक शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे भुसावल फिर पवन एक्सप्रेस से आज सुबह कटनी पहुँचे। गौरतलब हैं ग्राम सिघनपुरी निवासी किशोर कोल ने कलेक्टर को आवेदन देते हुये बताया था कि उसके परिजनों को एक ठेकेदार गन्ना कटाई के लिए महाराष्ट्र ले गया था, लेकिन वे वर्तमान में कर्नाटक के बेलगाम जिले के नित्तूर गाँव में फंसे हुए हैं। किशोर ने यह भी बताया कि संबंधित ठेकेदार श्रमिकों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा है और उन्हें उनकी मजदूरी की राशि भी नहीं दी जा रही है, जिसके कारण सभी श्रमिक वापस अपने गाँव लौटना चाहते हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए, कलेक्टर ने बेलगाम जिला प्रशासन से संपर्क किया और सभी 8 श्रमिकों को सुरक्षित उनके गृह ग्राम भेजने का अनुरोध किया। जिस पर बेलगाम जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गुरुवार देर रात ही सभी 8 श्रमिकों को ट्रेन के माध्यम से वापस कटनी के लिए रवाना कर दिया था।

जिला श्रम पदाधिकारी
के.बी. मिश्रा ने बताया कि सभी श्रमिकों के कटनी वापस आने के बाद, उनके विस्तृत बयान दर्ज किए गए और ठेकेदार के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button