देश

कटनी में 2 घंटे 25 मिनट का वक्त देंगे सीएम मोहन यादव, दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर पहुंचेंगे झिंझरी हेलीपेड, माइनिंग कांक्लेव में उद्योगपतियों के साथ करेंगे चर्चा

कटनी, यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव कल 23 अगस्त को कटनी के अरिंदम होटल में आयोजित माइनिंग कांक्लेव में शामिल होंगे। वे कटनी में 2 घंटे 25 मिनट का वक्त उद्योगपतियों के साथ चर्चा में बिताएंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश सरकार की ओर से वे महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं। जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ यादव दोपहर 2.20 बजे जबलपुर के डुमना विमान तल से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 2.40 बजे झिंझरी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री डॉ यादव कटनी के स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद शाम 5.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर के डुमना विमान तल के लिए रवाना हो जाएंगे।Picsart 25 08 21 21 55 01 326 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button